कठुआ के कोर्ट मार्ग में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, खोखे और रेहडिय़ा हटाई

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 10:25 PM (IST)

कठुआ : अतिक्रमण विरोधी अभियान को प्रशासन ने जारी रखा हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को डी.सी. रोहित खजूरिया के निर्देशों पर कोर्ट मार्ग पर लगे खोखों को हटाया गया। नाले पर बने इन खोखों को हटानेे के लिए प्रशासन ने गत दिनों पहले ही निर्देश जारी कर कर दिए थे। सोमवार को नगर परिषद की टीम ने जे.सी.बी. की मदद से खोखों को हटाया। वहीं, बाद में कुछ खोखों वालों ने खुद ही खोखों को तोडऩा शुरू कर दिया।

PunjabKesari

बाद मेे तहसीलदार अवतार सिंह की अगुवाई में टीम ने कालीबड़ी इलाके में भी अवैध निर्माण को हटाया। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन टीम ने प्रशासन एवं अतिक्रमण विरोधी अभियान के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर अपनी कार्रवाई की। आपको बता दें कि प्रशासन ने कॉलेज मार्ग, हाइवे किनारे सहित अन्य कई स्थानों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News