शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ ,एक आतंकवादी ढेर

punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 05:07 PM (IST)


श्रीनगर, : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक आंतकवादी मारा गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है।
पुलिस ने यह जानकारी दी।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के गनोवपोरा गांव में एक तलाशी अभियान चलाया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद यह मुठभेड़ में तब्दील हो गया। मुठभेड़ में एक आंतकवादी मारा गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News