Mumbai Train Derail: डोंबिवली के पास पटरी से उतरा ट्रेन का डिब्बा, मध्य रेलवे की थमी रफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:01 PM (IST)

Mumbai Local Train Derailment : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली स्टेशन के पास सोमवार को एक खाली लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया जिससे मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर सेवाएं प्रभावित हुईं और व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि चूंकि ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है। यात्रियों ने दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) को पड़ोसी जिले ठाणे और रायगढ़ से जोड़ने वाली मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सेवाएं 20 से 30 मिनट देरी से चलने की शिकायत की है। उपनगरीय सेवाओं में व्यवधान के कारण ट्रेन और प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरे रहे। 

यह भी पढ़ें: Director एटली के घर गूंजी नन्हीं किलकारी, अक्षय तृतीया के मौके पर आई लक्ष्मी, बेटे मीर ने खास अंदाज में दी खबर

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजकर नौ मिनट पर उस समय घटी जब ट्रेन कलवा ईएमयू कार शेड से कल्याण की ओर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारण कम से कम तीन लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। मध्य रेलवे के अनुसार घटना के लगभग दो घंटे बाद, सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर डिब्बे को वापस पटरी पर चढ़ाया गया और 10 बजकर 45 मिनट पर इस लाइन पर यातायात फिर से शुरू हो गया। 

यह भी पढ़ें: Delhi Murder: दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

व्यवधान के दौरान 'स्लो लाइन' की ट्रेनों को 'फास्ट लाइन' से गुजारा गया। कुछ स्टेशनों पर कल्याण जाने वाली उपनगरीय सेवाएं नहीं मिलने से यात्रियों को असुविधा हुई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल निला ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे को पटरी पर चढ़ा दिया गया है और प्रभावित 'स्लो लाइन' पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News