गड़बडी के कारण आपात स्थिति में उतरा रॉयल नेपाल एयरलाइंस का विमान

Sunday, Sep 11, 2016 - 11:26 PM (IST)

नई दिल्ली: रॉयल नेपाल विमानन कंपनी के एक विमान को रविवार तकनीकी गड़बडी के कारण आपातस्थिति में यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान में 160 लोग सवार थे। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि काठमांडो जाने वाली इस उड़ान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान यहीं से रवाना हुआ था और करीब 20 मिनट बाद ही तकनीकी गड़बडी के कारण उसे वापस उतरना पड़ा।  
 
सूत्रों ने बताया कि रॉयल नेपाल एयरलाइंस की उड़ान संख्या 218 थी जो रात में करीब आठ बजे काठमांडो के लिए रवाना हुआ। विमान के विंग फलैप के नहीं खुलने के कारण इसे आपात स्थिति में उतारा गया। उन्होंने बताया कि विमान को हवाई अड्डे के रनवे 28 पर सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना के कारण रनवे 28 को बंद कर दिया गया है। 
Advertising