लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, 23 जून को होंगे उपचुनाव

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 09:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इलेक्शन कमीशन ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और झारखंड में उपचुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों में 23 जून को उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके नतीजे 26 जून को आएंगे।

Bye-elections for Parliamentary and Assembly constituencies in Punjab, Uttar Pradesh, Tripura, Andhra Pradesh, NCT of Delhi, & Jharkhand, will be held on 23rd June 2022. pic.twitter.com/96HjraCubh

— ANI (@ANI) May 25, 2022

इन लोकसभा/विधानसभा सीट पर चुनाव

  1. पंजाब- संगरूर लोकसभा
  2. उत्तर प्रदेश- रामपुर लोकसभा
  3. उत्तर प्रदेश- आजमगढ़ लोकसभा
  4. त्रिपुरा- अगरतला विधानसभा
  5. त्रिपुरा- टाउन बार्दोवली विधानसभा
  6. त्रिपुरा- सुरमा विधानसभा
  7. त्रिपुरा- जुबराजनगर विधानसभा
  8. आंध्र प्रदेश- आत्माकुर विधानसभा
  9. एनसीटी ऑफ दिल्ली- राजिंदरनगर विधानसभा
  10. झारखंड- मंदार विधानसभा

पंजाब की संगरूर भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। रामपुर की सीट आजम खान के लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। आजमगढ़ लोकसभा सीट की बात करें तो अखिलेश यादव यहां से सांसद चुने गए थे लेकिन विधानसभा चुनाव में जीते के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसके अलावा त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरडोवाली, सुरमा और जुबराजनगर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदारी और आंध्र प्रदेश की आत्मकुर विधानसभा के लिए भी वोट डाले जाएंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News