उज्जैन में सीएम शिवराज सिंह और वीडी शर्मा का चुनाव प्रचार, पढ़ें 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 07:01 AM (IST)

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष 22 जून को  दोपहर 2.30 बजे भोपाल से उज्जैन पहुंचेंगे। प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने योग दिवस को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोविंद सिंह ने कहा है वे योग नहीं करते है। जनता के बीच रहते हैं, उनका काम करता हूं, यही मेरा योग है। पार्क में जाकर ऊपर नीचे होना यह नौटंकी मैं नहीं करता हूं।

पढ़ें 10 बड़ी खबरें

उज्जैन में सीएम शिवराज सिंह और वीडी शर्मा का चुनाव प्रचार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष 22 जून को  दोपहर 2.30 बजे भोपाल से उज्जैन पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन करने के बाद दोपहर 3.15 बजे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में महाकाल चौराहे से प्रारंभ जनआशीर्वाद रैली में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4.45 बजे शहीद पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। आखिर में सीएम शाम 5.30 बजे उज्जैन से भोपाल प्रस्थान करेंगे।

कांग्रेस को त्रिस्तीय चुनाव से पहले तगड़ा झटका
मध्य प्रदेश में त्रिस्तीय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस से ग्वालियर महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार के पति और विधायक सतीश सिकरवार की मनमानी से नाराज संगठन के नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें ग्वालियर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मुरैना जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक राकेश मावई, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, सेवादल के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव संजय सिंह राठौड़ के इस्तीफे ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

मैं सफेद कपड़े पहनकर मैदान में योगा करने की नौटंकी नहीं करता
प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह  ने योग दिवस  को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोविंद सिंह ने कहा है वे योग नहीं करते है। जनता के बीच रहते हैं, उनका काम करता हूं, यही मेरा योग है। पार्क में जाकर ऊपर नीचे होना यह नौटंकी मैं नहीं करता हूं। इसके साथ ही गोविंद सिंह ने अग्निपथ योजना पर कहा है कि अग्निपथ योजना नौजवानों की दुश्मन है। इस योजना से भारत का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

बिना तालमेल और विचारधाना की है उद्धव सरकार: सिंधिया
महाराष्ट्र में उद्धव सरकारसंकट में है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाने बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि महाराष्ट्र में बनी आघाड़ी सरकारपूरी तरह विचलित हो चुकी है। इनमें ना तो विचारधारा है, ना सिद्धांत है, ना सोच है और ना ही आगे बढ़ने की कार्यशैली है।

सागर महापौर प्रत्याशी निधि जैन पर 500-500 के नोट बांटने का आरोप
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (urban body election 2022) को लेकर कांग्रेस और बीजेपी (congress and bjp) रंग में डूब गई है। सागर की कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निधि जैन (congress candidate nidhi jain), मतदाताओं को लुभाने के लिए नोट बांट रही है। इस संबंध में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग (state commission committee) से शिकायत की है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी और एसएस उप्पल शामिल थे।

कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल के लिए कमलनाथ को भेजा महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खतरे में है। इस सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के पीसीसीचीफ कमलनाथ को महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बाकायदा इसके लिए कमलनाथ को पूरे पॉलिटिकल डेवलपमेंट को लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त करने का सर्कुलर जारी कर दिया है।

भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, वे तो जनता के प्रतिनिधि है
कांग्रेस ने इस बार अपने खास सिपहसलार और विधायक संजय शुक्ला को मैदान में उतारकर इस चुनाव को रोमांचक बना दिया है। कोरोना काल में अपनी सक्रियता और अपनी विधानसभा के लोगों को धार्मिक यात्रा कराने के लिए संजय शुक्ला काफी चर्चित रहे हैं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के रूप में संजय शुक्ला इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अलग अलग क्षेत्रों में उनका जनसंपर्क अभियान जारी है। जहां तीन नंबर विधानसभा में उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने पूछा सवाल तो भड़क उठे विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं गिरीश गौतम पर ग्रामीण आरोप लगा रहे है कि उन्होंने पुत्र मोह में शासकीय नियमों का उल्लंघन किया है और ग्रामीणों को सरकारी खाते से राशि भेजी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बता रहे हैं। बता दें उनका बेटा राहुल गौतम जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक 27 से चुनाव लड़ रहा है।

पुलिस की शह पर भाजपा करवा रही कांग्रेस प्रत्याशियों का किडनैप
जबलपुर के शहपुरा थाने में सोमवार की रात कई घंटों तक हंगामा चला। इस हंगामें में बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव भी  अपने समर्थकों के साथ रहे जो कि थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस एमएलए संजय यादव का आरोप है कि उनके प्रत्याशियों को भारतीय जनता पार्टी के लोग अपहरण कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। कांग्रेस विधायक ने शहपुरा थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप भी लगाए।

शिवसेना का बिखर रहा है कुनबा
महाराष्ट्र के सह संगठन प्रभारी और बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया ने शिवसेना पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उद्धाव ठाकरे सरकार के दो दर्जन विधायक गायब होने पर होने पर जयभान सिंह पवैया ने कहा कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस और शिवसेना ने मुंह की खाई है। शिवसेना की सरकार विधायकों का विश्वास खो चुकी है। हम अपनी ओर से कुछ नहीं कर रहे हैं। क्योंकि उनका कुनबा बिखर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News