ATM, LPG, PF, Adhar card समेत इन 10 चीजों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, देशभर मे आज से लागू होंगे नए नियम

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 06:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जून का महीना आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। 1 जून 2025 से बैंक, पीएफ, एलपीजी, क्रेडिट कार्ड, आधार और यूपीआई से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। ये नियम आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और पैसे की प्लानिंग को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं 1 जून से क्या-क्या बदलने जा रहा है:

1. EPFO 3.0 लॉन्च – PF निकालना अब आसान

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) अपना नया प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। इससे PF निकालना, KYC अपडेट करना और क्लेम करना अब पहले से तेज और आसान होगा। साथ ही एटीएम की तरह EPF कार्ड से भी पैसा निकाला जा सकेगा।

2. FD की ब्याज दरों में बदलाव संभव

बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें घट सकती हैं। RBI के रेपो रेट में संभावित कटौती की वजह से बैंक ब्याज दरें घटा सकते हैं। जैसे, सुर्योदय बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज 8.6% से घटाकर 8% कर दिया है।

3. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और पेनल्टी में बदलाव

1 जून से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होगा।

  • ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% पेनल्टी लग सकती है (₹450 से ₹5000 तक)।
  • रिवॉर्ड पॉइंट की लिमिट तय हो सकती है।
  • फ्यूल और यूटिलिटी बिल पर एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है।

4. LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बदलेंगी

हर महीने की तरह 1 जून को भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर महंगे या सस्ते हो सकते हैं। इसका सीधा असर आपके किचन के खर्च पर पड़ेगा।

5. ATM से ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ सकते हैं

बैंकों के ATM से फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा के बाद अब अतिरिक्त चार्ज बढ़ सकते हैं। जो लोग बार-बार कैश निकालते हैं, उनकी जेब पर असर पड़ेगा।

6. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए नया समय तय किया है।

  • ऑफलाइन निवेश: दोपहर 3 बजे तक
  • ऑनलाइन निवेश: शाम 7 बजे तक
  • इसके बाद किया गया निवेश अगले दिन के लिए माना जाएगा।

7. आधार अपडेट फ्री में कराने की आखिरी तारीख

14 जून 2025 तक आप आधार कार्ड में नाम, पता जैसे बदलाव फ्री में कर सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन अपडेट पर ₹25 और सेंटर पर ₹50 देने होंगे। इसलिए जरूरी अपडेट जल्द करा लें।

8. UPI ट्रांजैक्शन में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम

UPI पेमेंट करते समय अब आपको असली रिसीवर का बैंक नाम दिखेगा। एडिट किए हुए नाम या QR कोड पर दिखने वाला नाम नहीं चलेगा। यह नियम 30 जून तक सभी ऐप्स को लागू करना होगा।

9. जून में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे

RBI कैलेंडर के अनुसार जून में कुल 12 बैंक छुट्टियां रहेंगी, जिनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और बकरीद जैसे त्योहार शामिल हैं। जरूरी बैंकिंग काम समय पर निपटा लें।

10. क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज

कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी जैसे यूटिलिटी बिल का पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगा सकते हैं या कैशबैक नियमों में बदलाव कर सकते हैं। इससे आपके रिवॉर्ड्स कम हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News