अब तक आप के 67 में से आठ विधायक हो चुके हैं गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2016 - 02:20 PM (IST)

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए गिरफ्तारी कोई नई बात नहीं है। दिनेश मोहनिया से पहले ऐसे सात विधायक हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये सातों अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हुए दिनेश का नंबर आठवां है। विधानसभा में आप के कुल 67 विधायक हैं।

 
सोमनाथ भारती समेत ये हो चुके हैं गिरफ्तार
विधायकों की फेहरिस्त में पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी शामिल हैं। भारती पर तो उनकी पत्नी ने ही आरोप लगाए थे। भारती को घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक विधायक अखिलेश त्रिपाठी को पुराने में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पुलिस स्टेशन पर हमला करने का था। 

 
जमीन कब्जाने तक का मामला हो चुका दर्ज
जमीन कब्जाने तक के मामले आप विधायकों पर दर्ज हो चुके हैं। विधायक महेंद्र यादव बाल शोषण के मुद्दे को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार हुए थे। इसके अलावा विधायक मनोज कुमार जमीन कब्जाने के मामले में, विधायक सुरेंद्र सिंह निगम कर्मचारी पर हमला करने की शिकायत पर गिरफ्तार हुए। तिलक नगर से आप के विधायक जरनैल सिंह तो निगम कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। 

 
मुख्यमंत्री समेत 22 विधायकों पर दर्ज हो चुकी है एफआईआर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के 22 विधायकों पर विभिन्न मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इनमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जरनैल सिंह, सतेंद्र जैन, अखिलेश त्रिपाठी, वेदप्रकाश, मनोज कुमार, राखी बिड़लान, रितुराज, रामनिवास गोयल, सोमनाथ भारती, प्रकाश सरवाल, नरेश बाल्यान, राजेश गुप्ता जैसे विधायक शामिल हैं।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News