विवादों से है इन साधु-संतो का गहरा नाता!(Pics)

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2016 - 03:54 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत ऋषि-मुनियों का देश है, जहां भगवान के अलावा साधुओं को भी बड़ा आदर-सम्मान दिया जाता है। एक तरफ जहां साधु-संत सबको जीवन जीने की सही राह दिखाते है। तो वहीं दूसरी ओर भारत में ऐसे साधु-संत भी है, जिनके विवादों ने लोगों को हैरत में डाल दिया। इनमें से कुछ तो आज जेल की चारदीवारी में बंद है, तो कुछ सबूत के आभाव के चलते अभी तक बचे हुए है। आज हम आपको ऐसे ही साधुओं के बारे में बता रहे है:-

1. स्वामी नित्यानंद
स्वामी नित्यानंद का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है। उनका तमिल सुपरस्टार के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आया था। वे आध्यात्म का रास्ता छोड़ कर किसी और ही राह पर चल पड़े थे। 

2. आसाराम 
नाबालिग से रेप के आरोप में राजस्‍थान के जोधपुर में सेंट्रल जेल में कैद आध्‍यात्मिक गुरु और प्रवचनकर्ता आसाराम की गिरफ्तारी पर भी काफी विवाद हुआ था। उनके अनुयायी आज तक उन्हें रिहा करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

3. बाबा राम रहीम
खुद को ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ कहने वाले बाबा राम रहीम पर भी सितम्बर 2008 में में रेप के चार्ज लग चुके हैं। 

4. इच्छाधारी बाबा

दिल्ली के इच्छाधारी बाबा, स्वयंभू बाबा शिव को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मकोका के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।

5. किसिंग बाबा
पुलिस ने एक ऐसे बाबा को गिरफ्तार किया था, जोकि किसिंग बाबा के नाम से मशहूर था। उसके बारे में यह प्रचलित था कि वो अपनी महिला अनुयायियों को गले लगा कर किस किया करता था। इस बाबा का आश्रम अय्यप्पा मंदिर के पीछे था।

6. कृपालु जी महाराज
कृपालु जी महाराज साल 2010 में उस समय सुर्खियों में आए जब उनके प्रतापगढ़ के आश्रम में से 63 लोग मृत पाए गए। हालांकि इससे पहले ही नागपुर में 1991 के एक केस में उन पर पहले ही रेप सहित हत्या का केस दर्ज है।

7. स्वामी प्रेमानंद
तिरूचरापल्ली में आश्रम चलाने वाले बाबा प्रेमानंद के ऊपर 13 लड़कियों के साथ रेप करने के अलावा एक श्रीलंकन महिला के मर्डर का आरोप था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 2011 में बीमारी की वजह से प्रेमांनद की मौत हो गई थी।

8. नारायण साईं
आसाराम के बेटे और आध्यात्मिक गुरु नारायण साईं पर 2002 से लेकर 2005 सूरत की एक महिला के साथ रेप करने का आरोप दर्ज है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News