जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था ठप :कमलनाथ

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 08:11 PM (IST)

छिंदवाड़ा : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को छिंडवाड़ा में कहा कि केन्द्र सरकार ने जो जीएसटी प्रणाली लागू की है उससे देश की अर्थव्यवस्था ठप हो रही है और छोटे बड़े व्यापारी परेशान हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज यहां आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से वह लोकसभा का केवल एक उपचुनाव ही पराजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिले का जो मैंने विकास किया है और यहां के लोगों से जो स्नेह मिला, इससे मुझे बल और शक्ति मिली है। इस बल और शक्ति से छिंदवाड़ा में परिवर्तन हुआ है। उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के लोगों से भी वैसा ही स्नेह मिलेगा। आज की चुनौती किसी व्यक्ति की चुनौती नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य की चुनौती है।’’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के राज्यों में पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में क्यों है इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देना चाहिये। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये सितम्बर तक अपने उम्मीदवार निर्धारित कर लेगी। फिलहाल मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास केवल 57 सीटें हैं। कमलनाथ के साथ उनके पुत्र नकुल नाथ और मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कृणाल चौधरी भी थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News