राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: भीषण गर्मी के बीच आज से चलेंगी तेज धूलभरी हवाएं, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा पारा

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 12:35 PM (IST)

IMD Weather Update : राजस्थान में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के लिए एक और बड़ी चेतावनी जारी की है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अब झुलसाने वाली गर्मी के साथ-साथ तेज और धूल भरी हवाएं (Dust Storm) चलने की आशंका जताई गई है जिससे आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकतर भागों में 19 से 22 मई के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली, धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी। इसके अनुसार राज्य के ज्यादातर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: अलग-अलग जिलों से 6 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं ऊष्ण दिन एवं ऊष्ण रात्रि की स्थिति रहेगी। उल्लेखनीय है कि लगभग समूचा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा और कहीं कहीं पर ऊष्ण रात्री दर्ज की गई। इस दौरान पिलानी व चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News