धूल भरी आंधी और बारिश से BSNL टावर गिरा, महिला एवं बाल विकास विभाग का भवन क्षतिग्रस्त

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शनिवार रात तेज धूल भरी अंधी और मूसलाधार बारिश जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और मांडल कस्बे में तेज हवाओं के कारण बीएसएनएल का करीब 25 वर्ष पुराना एक भारी-भरकम मोबाइल टावर भरभरा कर जमीन पर आ गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार टावर गिरने से पास ही स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग का भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टावर का एक अन्य हिस्सा पास ही स्थित आनंद भोजनालय के पास जा गिरा। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

रात में जिलेभर में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती हवाएं और धूल भरी आंधी चली के बाद शुरू हुई तेज बारिश से जहां एक ओर लोगों को झुलसाने वाली भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर अचानक आए इस मौसमी बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं और बारिश के चलते रात भर शहर और ग्रामीण इलाकों के कई फीडर बंद रहे, जिससे घंटों बिजली गुल रही। धूल भरी अंधी और बारिश के असर से जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, । रविवार सुबह से आसमान पर बादल छाये हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News