द्रोपदी मुर्मू का दोरा जनता को गौरवंतित कर गया

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 06:18 PM (IST)

 

चंडीगढ़, 1 दिसंबर-(अर्चना सेठी) देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का नए भारत के लिए नारी प्रगति को गति देने,सशक्त बनाने के कार्य को महत्वपूर्ण बताया है l उन्होंने महिलाओ के जीवन में सुधार लाने के लिए व महिलाओ की गरिमा को बढ़ाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान पीएमवाईजी के अंतर्गत 2 करोड़ लाभार्थियों में 68% महिलाए नारी के जीवन में सुगमता लाने के लिए 9 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाने से महिलाओ को मुक्ति मिली हैँ l जन-धन खातों के जरिये 23 करोड़ महिलाओ के बैंकों से जुड़ने व स्टैंड उप इंडिया के तहत महिलाओ के नाम पर 81% का लोन प्रदान किए जाने को भी एक क्रांतिकारी कदम बताया हैं l

 

बंतो कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान, म्हारा गांव-जगमग गांव और आर्थिक रूप से अपेक्षाकृत कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की सराहना की।बंन्तो कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय ने हरियाणा की बेटियों के दमखम की पूरी-पूरी प्रशंसा करते हुए महिला खिलाड़ियों के योगदान को सारे देश व् दुनिया के लिए महत्वपूर्ण बताया है l 

 

राष्ट्रपति महोदय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर 3 योजनाओं के लांच करने का एक  क्रांतिकारी कदम बताते हुए बंन्तो कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय द्वारा महिला आशा वर्कर के कार्यक्रम में शामिल होकर उनके योगदान की पूरी-पूरी प्रशंसा की है l  राष्ट्रपति महोदय के दो दिवसीय दौरे को ऐतिहासिक एवंम गौरवम्य में बनाने के लिए बंन्तो कटारिया ने  हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय जी व हरियाणा के आदरणीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी का धन्यवाद किया l बंन्तो कटारिया ने कहा कि आज हरियाणा ही नहीं बल्कि सारा देश जन-नायक व भारत माता के लाल आदरणीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की आर्थिक स्थिति को बदलने, देश के सामाजिक जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है l

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Related News