लद्दाख के बाद हिंद महासागर पर ड्रैगन की नजर! भारत भी जवाब देने के लिए तैयार

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 12:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की गलवन घाटी में कायराना हरकत करने के बाद भी ड्रैगन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। अब एक साजिश के तहत चीन हिंद महासागर (Indian Ocean) पर अपना प्रभाव जमाने की ​कोशिश में जुट गया है। अगर ऐसा होता है तो इसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ सकता है। 

PunjabKesari

अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी पनडुब्बियां स्ट्रेट ऑफ मलक्का के जरिए से हिंद महासागर में प्रवेश कर सकती हैं। अगर चीन ऐसा करता है तो दुनिया के दूसरे देशों समेत भारत के लिए चिंता का कारण हो सकता है। हालांकि चीन की किसी भी हरकत को लेकर भारत भी पूरी तरह से मुस्तैद है। भारतीय नौसेना भी अपनी क्षमताओं को बढ़ा रही है और खतरे का मुकाबला करने के लिए अपने ऑपरेटिंग पैटर्न को संशोधित कर रही है। 

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार भारत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पनडुब्बियों को तैनात करने की क्षमता का परीक्षण कर रहा है। चीन के लिए हिंद महासागर में घुसने के लिए दो रास्‍ते हैं। पहला सुंडा स्‍ट्रेट और दूसरा लोमबोक स्‍ट्रेट। इन दोनों रास्तों पर चीनी पनडुब्बियों के दाखिल होने में खतरा कम है। फोर्ब्‍स के मुताबिक, चीन की चुनौती से निपटने के लिए भारतीय नौसेना तेजी से क्षमताओं का विस्तार कर रही है। 

PunjabKesari
बता दें कि दक्षिण चीन सागर में भी चीन का फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, सिंगापुर और वियतनाम जैसे देशों के साथ विवाद जारी है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा पेश करता है।  दरअसल South China Sea से दुनिया का करीब एक तिहाई व्यापार होता है। ऐसे में चीन यहां से गुजरने वाले जहाजों को कंट्रोल कर आर्थिक रुप से इसका फायदा उठाना चाहता है। जिस तरह से दुनिया का सारा व्यापार समुद्र पर निर्भर हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News