अय्याश विपिन का दूसरी लड़की से था अफेयर, वीडियो हो चुका वायरल जिसमें हुई थी पिटाई, निक्की की बहन ने खोले कई राज!
punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 11:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क। अपनी पत्नी निक्की की दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जब विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की तो पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक तरफ जहां विपिन खुद को बेकसूर बता रहा है वहीं निक्की के परिवार वालों ने उस पर अपनी बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विपिन भाटी का पुराना 'कारनामा'
यह पहली बार नहीं है जब विपिन भाटी सुर्खियों में आया हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर रहे थे। बताया गया था कि वह दिल्ली में एक दूसरी लड़की के साथ कार में घूम रहा था तभी उसके परिवार वालों ने उसे देख लिया और उसकी पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें: हैवान पति ने की हद पार: पहले प्रेग्नेंट पत्नी का गला घोंटा, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंक दिया शव
पुलिस एनकाउंटर और दोबारा गिरफ्तारी
रविवार को जब पुलिस विपिन को पूछताछ के लिए कासना पुलिस स्टेशन ले जा रही थी तभी उसने हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसका पीछा किया और ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे पर उसे घेर लिया। जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया और उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल विपिन का इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।