Heavy Rain Alert: इस राज्य में आने वाले 36 घंटे तक बरसेंगे बादल, IMD ने ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का भी अलर्ट किया जारी

punjabkesari.in Thursday, Jan 22, 2026 - 09:46 AM (IST)

Heavy Rain In UP: उत्तर प्रदेश में भीषण कोहरे और कोल्ड डे की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। राज्य में आज से बारिश का दौर शुरू हो रहा है जो अगले 36 घंटों तक जारी रह सकता है। इस बदलाव के कारण आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आने की संभावना है जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी।

अगले 48 घंटों का वेदर अपडेट (22-23 जनवरी)

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं।

  • आज (22 जनवरी): पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी। शाम तक इसका असर मध्य यूपी तक पहुंचने की उम्मीद है।

  • कल (23 जनवरी): पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलेंगी।

  • ओलावृष्टि की आशंका: विभाग ने कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है जहां बारिश के साथ ओले (Hailstorm) गिर सकते हैं।

PunjabKesari

इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के इन प्रमुख जिलों में बूंदाबांदी और मध्यम बारिश की संभावना जताई है:

PunjabKesari

  • पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, बिजनौर और अमरोहा।

  • NCR और आसपास: गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और संभल।

  • रुहेलखंड: रामपुर और मुरादाबाद।

PunjabKesari

तापमान और ठंड का हाल

पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरनगर 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। अब बारिश के बाद मौसम में और तब्दीली आएगी। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान तेजी से गिरेगा। 23 जनवरी को चलने वाली तेज हवाएं गलन को बढ़ाएंगी। 24 जनवरी से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और 25 जनवरी से मौसम पूरी तरह शुष्क होने लगेगा जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News