लोहे की कड़ाही में ये 5 चीजें कभी न बनाएं, डाॅक्टर ने बताया जहर में तबदील हो सकता है आपका भोजन
punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 06:04 PM (IST)
नेशनल डेस्क : घरों में खाना पकाने के लिए लोहे की कड़ाही (Lohe Ki Kadai) का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें खाना पकाने से आयरन शरीर में प्राकृतिक तरीके से जाता है, जो खून की कमी जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। लेकिन कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं जिन्हें लोहे की कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए, वरना यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
लोहे की कड़ाही में कौन-सी चीज़ें नहीं पकानी चाहिए
1. खट्टे ग्रेवी वाले खाने:
लोहे की कड़ाही में ऐसी चीजें पकाने से बचें जिनमें खट्टे तत्व हों, जैसे टमाटर, नींबू, इमली। एसिड और लोहे के रिएक्शन के कारण फूड पॉइजनिंग हो सकती है और पेट की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - जानिए किस धर्म से ताल्लुक रखती है प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की पत्नी अवीवा बेग
2. दही से बनी चीजें:
कड़ाही में दही या दही से बनी ग्रेवी पकाने से दही फट सकता है और खाना असमान रूप से पकता है। इससे खाने पर पेट या स्किन की समस्याएँ हो सकती हैं।
3. दूध, खीर और कस्टर्ड:
लोहे की कड़ाही में दूध या इससे बनी चीजें जैसे खीर और कस्टर्ड पकाने से दूध फट सकता है और यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
4. राजमा और छोले:
राजमा और छोले जैसी दालें लोहे की कड़ाही में नहीं पकानी चाहिए। कारण यह कि कड़ाही में गर्मी पूरे हिस्सों में समान नहीं रहती, जिससे कुछ दाने पक जाते हैं और कुछ अधपके रह जाते हैं। इसे खाने पर पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
5. विनेगर वाले चाइनीज फूड:
ऐसा चाइनीज फूड जिसमें विनेगर या खट्टा सिरका हो, उसे लोहे की कड़ाही में पकाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
यह भी पढ़ें - 24 कैरेट गोल्ड में आज भारी कटौती, जानें 30 दिसंबर के 22K और 18K का ताजा रेट
डॉक्टर की सलाह
डॉ. के अनुसार, लोहे की कड़ाही से खाना पकाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन ऊपर बताई गई चीज़े अगर लोहे की कड़ाही में बनाई तो वह जहर में तबदील हो सकती है। सही तरीके से कड़ाही का इस्तेमाल करने पर आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है और सेहत भी बनी रहती है।
