Brain Stroke Awareness : 40 साल से कम उम्र के लोगों में ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़े, डाॅक्टर ने बताए ये 3 मुख्य कारण

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 05:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आज के समय में ब्रेन स्ट्रोक सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रहा। 40 साल से कम उम्र के लोगों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग तक पहुंचने वाले खून का प्रवाह अचानक रुक जाता है या किसी ब्लड वेसल के फटने से दिमाग को नुकसान पहुंचता है। इससे दिमाग की कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती और वे प्रभावित होने लगती हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण अचानक दिखाई देते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • चेहरे या शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन
  • बोलने या समझने में कठिनाई
  • अचानक तेज सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • चलने या देखने में परेशानी

यदि इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए समय पर इलाज जरूरी है।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

40 साल से कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक के कारण

डाॅक्टर के अनुसार, कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक के मुख्य कारण हैं :

  1. स्मोकिंग और ड्रग्स – सिगरेट या तंबाकू खून की नसों को नुकसान पहुंचाते हैं और थक्के बन सकते हैं।
  2. हाई ब्लड प्रेशर और तनाव – लंबे समय तक उच्च ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव भी खतरे को बढ़ाते हैं।
  3. खराब लाइफस्टाइल – अनहेल्दी डाइट, शारीरिक गतिविधि की कमी और मोटापा भी स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के प्रकार

डाॅक्टर के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक तीन प्रकार के होते हैं:

  1. इस्केमिक स्ट्रोक – दिमाग की ब्लड वेसल में खून का थक्का बनना।
  2. हेमोरेजिक स्ट्रोक – ब्लड वेसल फटने से दिमाग में खून बहना।
  3. ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक (मिनी स्ट्रोक) – खून का फ्लो कुछ समय के लिए रुकता है, लेकिन बाद में सामान्य हो जाता है।

मिनी स्ट्रोक भी बड़े स्ट्रोक का संकेत हो सकता है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

किन लोगों में स्ट्रोक का खतरा ज्यादा

ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कुछ लोगों में दूसरों की तुलना में अधिक होता है:

  • हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल
  • ज्यादा तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी
  • परिवार में स्ट्रोक का इतिहास

ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के उपाय

ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है:

  1. स्मोकिंग और नशीले पदार्थों से दूरी
  2. नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रण
  3. संतुलित और पौष्टिक डाइट
  4. ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच
  5. पर्याप्त नींद और तनाव कम करना
  6. स्ट्रोक के किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News