लड़की को प्रपोज करने पहुंचा डॉक्टर, पिटाई के बाद कहने लगा बेटी ऐसा मत करो

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2016 - 06:18 PM (IST)

भोपाल (कीर्ति राजेश चौरसिया): रीवा के एक डॉक्टर को अस्पताल में इंटर्नशिप करने आई लड़की पर डोरे डालना महंगा पड़ गया। जब वह लड़की को प्रपोज करने के लिए आया तो लड़की और उसके दोस्तों ने मिलकर डॉक्टर की धुनाई कर डाली। जिससे डर कर डॉक्टर लड़की को बेटी कहकर बुलाने लगा। 

 
मामला यह था कि बीडीएस की छात्र रीवा के शंकर अस्पताल में इंटर्नशिप करने पहुंची थी। जहां उसकी मुलाकात डॉ. श्रीवास्तव से हुई। तभी श्रीवास्तव ने स्टूडेंट का मोबाइल नंबर ले लिया। स्टूडेंट के भोपाल लौटने के बाद डॉक्टर ने उसे फोन करना शुरू कर दिया और उस पर डोरे डालने लगा। वह स्टूडेंट को अपने दिल का हाल बताना चाहता था। लड़की ने परेशान होकर अपने दोस्तों को बताया। लड़की के दोस्तों ने मिलकर डॉक्टर को भोपाल बुलाने के फैसला किया। डॉक्टर जब उस जगह पर पहुंचा तो वहां लड़की और उसके दोस्तों ने मिलकर डॉक्टर की जमकर पिटाई कर डाली। लड़की ने जब डॉक्टर से उससे घर वालों का नंबर मांगा तो वह उसे बेटी कहकर पुकारने लग पड़ा और कहता रहा ऐसा मत करो मेरा घर बर्बाद हो जाएगा। लड़की ने डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News