सिविल सेवा में न जाएं मैकेनिकल इंजीनियर- बिप्लब कुमार देव
punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 10:48 PM (IST)
नेशनल डेस्कः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वालों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, लेकिन सिविल इंजीनियरों को ऐसा करना चाहिए। सिविल सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इससे पहले भी बिप्लव महाभारत काल में इंटरनेट होने का दावा कर सुर्खियां बटोरी थीं।
सीएम ने कहा कि आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले सिविल सेवा में जाते थे। उसके बाद डॉक्टर इंजीनियर इसमें जाने लगे। लेकिन अब मैकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए। देव ने कहा कि सिविल इंजीनियर ऐसा कर सकते हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज के निर्माण में प्रशासन में उनकी भूमिका और ज्ञान काफी उपयोगी साबित होगा।
After pursuing mechanical engineering one should not go for civil services. Instead, civil engineers should join civil services as they have the knowledge and experience to help build administration and society: Tripura CM Biplab Kumar Deb in Agartala pic.twitter.com/IosMEpLVr7
— ANI (@ANI) April 28, 2018
कुछ दिन पहले बिप्लब कुमार देव ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह सब पूर्व नियोजित होता है और इन पर मार्केटिंग माफिया का कब्जा होता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि तीन साल में त्रिपुरा विकास के मामले में बंगाल को पीछे छोड़ देगा।