द्रमुक सांसद राजा के बिगड़े बोल कहा-भारत देश नहीं, उपमहाद्वीप

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: द्रमुक सांसद ए राजा ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। राजा ने कहा, भारत देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। क्योंकि इसकी न तो भाषा एक है और न संस्कृति में कोई समानता है। उन्होंने तमिल संस्कृति पर जोर देते हुए यहां तक कह दिया, हम सब राम के शत्रु हैं। उधर, भाजपा ने द्रमुक नेता के बिगड़े बोल पर विपक्षी इंडी गठबंधन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये वो लोग हैं, जो हिंदी का अपमान करते हैं। भारत को बांटने की बात करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, कभी सेना, के शौर्य पर सवाल खड़ा करना, उनका मनोबल तोड़ना, कभी भारत को उत्तर-दक्षिण के नाम पर बांटना, कभी विधानसभा जैसी पवित्र जगह पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लंगाना और कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कंधा मिलाकर खड़े होना क्या यह फिर भारत के विभाजन की कांग्रेसी साजिश तो नहीं? इससे पहले, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने द्रमुक नेता के बयान की वीडियो क्लिप साझा की।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News