भारत-नेपाल सीमा पर फिर विवाद, भारतीय अधिकारियों को देख नेपाली नागरिकों ने दिखाए तेवर

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 05:52 AM (IST)

नई दिल्लीः नेपाल सीमा पर विवादित भूमि पर नेपाल की ओर से किए गए अतिक्रमण स्थल के समीप नेपाल के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए भारतीय अधिकारियों के पहुंचते ही वहां  हंगामा खड़ा हो गया। वहां इकट्ठा हुए नेपाल के नागरिकों की भीड़ ने अधिकारियों को देखते ही उग्र तेवर दिखाने शुरू कर दिए। विवादित भूमि नेपाल का हिस्सा होने का दावा करते हुए नेपाली नागरिकों ने भारत के खिलाफ कड़ा गुस्सा भी जाहिर किया। उनका कहना था कि जिस भूमि पर तारबाड़ के लिए पिलर गाड़े गए हैं वह भूमि विवादित नहीं बल्कि नेपाल की है। 
PunjabKesari
भारत की ओर से इस भूमि को विवादित बताकर नेपाल की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारत की तरफ से अधिकारियों और कुछ मीडिया कर्मियों के अलावा कोई नहीं था, लेकिन अधिकारियों के विवादित स्थल के समीप पहुंचते ही नेपाल की दर्जनों लोग वहां एकत्र होकर भारत का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि गाड़े गए पिलरों को किसी भी कीमत पर नहीं हटने दिया जाएगा। 
PunjabKesari
बता दें कि उत्तराखंड के टनकपुर से लगे नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव कस्बे में सीमा स्तंभ संख्या 811 गायब होने के कारण लंबे समय से सीमा विवाद बना हुआ है। विवादित नो मैंस लैंड में नेपाली नागरिकों की ओर से एकाएक पौधरोपण के बाद बुधवार को सीमेंट के पिलर गाड़कर तारबाड़ लगाना शुरू किया तो एसएसबी ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे रुकवाया था।
PunjabKesari
वहीं, अतिक्रमण के मामले को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता की कवरेज से मीडिया को दूर रखा गया। वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर भारतीय प्रशासन ने उन्हें वार्ता की कवरेज करने से रोक दिया। अधिकारियों में वार्ता के दौरान जब नेपाल के नागरिक वहां आकर विरोध करने लगे तो मीडिया कर्मियों को भी वहां जाने की इजाजत दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News