बर्लिन की सड़कों पर Diljit Dosanjh ने किया भांगड़ा, विक्ट्री कॉलम चढ़ते ही फूली सांस, सोशल मीडिया पर Video Viral

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 08:54 AM (IST)

बर्लिन : ग्लोबल पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh अपने वर्ल्ड टूर के यूरोपियन लेग की शुरुआत करने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे हैं। कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी 'बर्लिन डायरी' की कुछ बेहद मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ बर्लिन में अपनी खास एनर्जी के साथ नज़र आए क्योंकि वह अपने वर्ल्ड टूर के यूरोप लेग की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। अपने कॉन्सर्ट से पहले, दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी बर्लिन डायरी की झलक दिखाई।

उन्होंने जर्मनी की राजधानी से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में सिंगर को बर्लिन की सड़कों पर एक दोस्त के साथ भांगड़ा करते हुए देखा गया। दिलजीत मशहूर बर्लिन विक्ट्री कॉलम भी देखने गए जिसके ऊपर जीत की रोमन देवी विक्टोरिया की सुनहरी मूर्ति लगी है। बर्लिन में इस मूर्ति को 'गोल्डएल्से' या 'गोल्डन एल्सी' के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Girlfriend के साथ फ्लैट में आशिकी करते पकड़े गए सचिव जी, जैसे ही पहुंची पत्नी तो...

सोशल मीडिया अपडेट्स में दिलजीत विक्ट्री कॉलम के ऊपर भी चढ़े और उन्हें संकरी सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए देखा गया। एक समय थके हुए दिलजीत की सांस फूल रही थी और उन्होंने साफ -साफ अपने दोस्त से कहा, पैसे देकर मुसीबत मोल ले ली। बाद में दिलजीत ने चढ़ाई के दौरान की एक और झलक शेयर की जिसमें उनका दोस्त सीढ़ियां चढ़ता हुआ दिख रहा था।

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दिलजीत ने पंजाबी म्यूज़िक की दुनिया में एक बड़े ग्लोबल चेहरे के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके म्यूज़िक में "डू यू नो", "5 तारा", "पटियाला पेग", "लवर", "बॉर्न टू शाइन" और "G.O.A.T." जैसे पॉपुलर गाने शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, यूपी में रेड अलर्ट

उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो यह उनके म्यूज़िक करियर के साथ-साथ आगे बढ़ा है। पंजाबी सिनेमा से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने के बाद दिलजीत ने 2016 में 'उड़ता पंजाब' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'फिल्लौरी', 'सूरमा', 'गुड न्यूज़', 'सूरज पे मंगल भारी', 'जोगी' और 'क्रू' जैसी फिल्मों में काम किया।

पंजाबी सिनेमा में वह 'जट्ट एंड जूलियट', 'सज्जन सिंह रंगरूट', 'हौंसला रख', 'बेबे भंगरा पाउंदे ने' और 'जट्ट एंड जूलियट 3' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इम्तियाज़ अली की 2024 की बायोग्राफिकल म्यूज़िकल ड्रामा फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में परिणीति चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका भी निभाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News