OTT की गंदगी पर डिजिटल स्ट्राइक, सरकार ने इन 5 ऐप्स को किया ब्लॉक

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 12:36 AM (IST)

नेशनल डेस्कः केन्द्र सरकार ने अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए 'मूडएक्सवीआईपी', 'कोयल प्लेप्रो', 'डिजी मूवीप्लेक्स', 'फील' और 'जुगनू' पर रोक लगा दी है। 

इस प्रक्रिया के तहत, सरकार सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पहुंच को अवरुद्ध करने का निर्देश देती है। 

इन नियमों का उद्देश्य सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और डिजिटल प्लेटफार्म पर नैतिक पत्रकारिता प्रथाओं को लागू करना है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के अनुरूप है, जो सरकार को विभिन्न कारणों से ऑनलाइन सामग्री पर रोक लगाने का अधिकार देती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News