नेम और एड्रैस चेंज करवाने आए दिव्यांग की केंद्र में नहीं हुई सुनवाई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 02:04 AM (IST)

नयागांव, (मुनीष जोशी) : पंजाब सरकार की ओर से लोगों को सुविधा देने के लिए नगर में सेवा केंद्र बनाए गए हैं, मगर नयागांव नाडा मार्ग पर बना सेवा केंद्र लोगों के लिए दुविधा केंद्र बन गया है। यहां एक दिव्यांग आधार कार्ड में नेम चैंज कराने गया तो उसे दर-दर धक्के खाने पड़े। दिव्यांग ख्याल गिरी ने बताया कि वह एक माह से सेवा केंद्र में आधार कार्ड में नाम और एड्रैस चैंज करवाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने नगर कौंसिल के पूर्व उप प्रधान, पार्षद और सरकारी डिस्पैंसरी से मोहर लगवाकर फार्म भी दिया मगर उन्हें जवाब मिला कि यह नहीं चलेगा। मौके पर नगर काऊंसिल के पूर्व उप प्रधान कृष्ण यादव गिरी के साथ सेवा केंद्र में पहुंचे। उन्होंने पूछा कि पूर्व पार्षद की मोहर को क्यों नहीं माना जा रहा तो सेवा केंद्र वालों ने जवाब दिया कि पूर्व पार्षद की मोहर मान्य नहीं है, क्योंकि उनकी 5 साल की टर्म समाप्त हो चुकी है। वहीं पूर्व पार्षद ने कहा कि इनकी ओर से डिस्पैंसरी डॉक्टर की भी स्टैंप लगा रखी है लेकिन उनको कोई जवाब नहीं दिया गया। मौके पर पूर्व पार्षद ने कहा कि उन्हें लिखित में दिया जाए कि वह उनकी मोहर नहीं मानते तो उन्हें लिखकर नहीं दिया गया।

चंडीगढ़ में मिली अप्वाइंमैंट
ख्याल गिरी ने बताया कि उनकी ओर से नेम व पता चैंज करने के लिए चंडीगढ़ सैक्टर-17 सेवा केंद्र में अप्लाई किया गया, जिसके बाद उन्हें अप्वाइंटमैंट मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News