VIDEO: ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी-रैना ने जमाया रंग, 'दमा दम मस्त कलंदर' पर जमकर थिरके

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 02:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का जश्न जोरों पर है। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज पहुंचे, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना भी शामिल रहे। मंगलवार को हल्दी की रस्म संपन्न हुई, जहां धोनी, रैना और पंत ने जमकर मस्ती की।

धोनी-रैना ने ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर लगाए ठुमके
शादी समारोह से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें क्रिकेट के बड़े सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत मशहूर गाने ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और माही के इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है।
 

कौन हैं साक्षी पंत के दूल्हे अंकित चौधरी?
ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत शादी के बंधन में उद्योगपति अंकित चौधरी के साथ बंधने जा रही हैं। अंकित लंदन स्थित एक निजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और जनवरी 2023 में सगाई हुई थी। शादी में परिवार के करीबी लोगों और कुछ खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।

27 करोड़ में बिके पंत, बने सबसे महंगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम का नया कप्तान बनाया है। इस भारी-भरकम रकम के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान के रूप में यह पंत के लिए नई चुनौती होगी। फैंस उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, खासकर उनके आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल को देखते हुए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News