7 जून के बाद तबाही! सच होती दिख रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, खौफ में आई दुनिया

punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 08:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां भविष्यवाणी सच होती दिखीं हैं। वहीं 2025 को लेकर उनकी की गई भविष्यवाणियों में भी सच्चाई नजर आने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनियों और अंतरिक्ष शोधकर्ताओं की हालिया गतिविधियों ने उनकी भविष्यवाणियों की ओर ध्यान खींचा है, जिससे आम लोगों के बीच चिंता और घबराहट बढ़ रही है।

7 जून 2025 को क्या खास है?

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 7 जून 2025 को मंगल ग्रह अपनी राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मंगल को ज्योतिष में युद्ध, गुस्सा, ऊर्जा और हादसों का ग्रह माना जाता है। वहीं सिंह राशि को शक्ति और नेतृत्व से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिन को ज्योतिषीय रूप से काफी संवेदनशील और असरदार माना जा रहा है।

बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा ने पहले भी कई बड़े वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुईं। 2025 को लेकर उन्होंने कुछ डराने वाली बातें कही थीं:

  • दुनिया दो हिस्सों में बंटेगी– एक हिस्सा टेक्नोलॉजी में डूबा होगा, दूसरा आध्यात्म में।
  • दक्षिणी गोलार्ध में बड़ा विस्फोट होगा– इससे धरती में डर फैल सकता है।
  • पानी में जहर फैलेगा और नई बीमारियाँ जन्म लेंगी– वैज्ञानिकों ने पहले ही जलजनित वायरस और फंगस को लेकर चेतावनी दी है।
  • भारत करेगा पूर्व से नेतृत्व– बाबा वेंगा ने कहा था कि पूरब का एक देश (संभावित भारत) पश्चिम की चुनौतियों का आध्यात्मिक जवाब देगा।

क्या भारत निभाएगा बड़ी भूमिका?

आज का भारत सिर्फ आध्यात्मिक ताकत नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जानकार मानते हैं कि जून 2025 के बाद भारत वैश्विक स्तर पर एक नई और निर्णायक भूमिका में नजर आ सकता है।

हमें क्या करना चाहिए?

भविष्यवाणियाँ सही हों या ना हों, लेकिन बदलते हालात, जलवायु संकट, युद्ध और आर्थिक अस्थिरता हमें सावधान कर रही हैं। इसलिए सिर्फ बाहर नहीं, अंदर से भी मजबूत और जागरूक रहने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News