दिल्ली: रोहिणी के हैदरपुर प्लांट में सिक्कम पुलिस के जवान ने चलाई गोली, 2 की मौत, 1 घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 05:18 PM (IST)

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट में सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी घटना के पीछे उसका मकसद नहीं पता चल पाया है। फिलहाल आपसी झगड़े की बात बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News