दिल्ली की यह महिला 12 सालों से कर रही है आवारा कुत्तों की सेवा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2015 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाली ये महिला हजारों कुत्तों की पालनहार हैं। सर्दी, गर्मी या बरसात कोई भी मौसम हो, ये साल के 365 दिन बेजुबानों की सेवा करती हैं। इस महिला का नाम है रेनु गुप्ता। रेनू गुप्ता अपने आसपास ही नहीं दूर दराज तक भी अपनी कार लेकर निकलती है और जहां जहां भी आवारा कुत्ते मिलते हैं उनको खाना खिलाती है।  

रेनू आवारा कुत्तों की सेवा को ही अपना कर्म और धर्म मानती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रेनू कुत्तों को खाना खिलाने का ये काम एक या दो साल से नहीं बल्कि पिछले बारह साल से कर रही हैं।

दरअसल, रेनू गुप्ता रोहिणी सेक्टर नौ में रहती है। इनकी दो लड़िकया हैं जो अब शादी के बाद अपने ससुराल में हैं। रेनू गुप्ता पहले प्राइवेट कम्पनी में मैनेजर थी लेकिन अब उन्होंने नौकरी छोड़ दी है । किसी डॉग्स को चोट आए तो वह उनका इलाज भी वह खुद ही कर देती हैं। हर जगह डॉग्स इनके इन्तजार में रहते हैं, इनकी कार के पीछे दूर से ही लग जाते हैं।

रेनू के  मुताबिक उसने अपना घर बेचकर सारा खर्च कुत्तों के पालन-पोषण में लगा रही है। रेनु ने कहा कि वह कहीं से कोई फंडिंग या एनजीओं का सहारा नही बल्कि खुद खर्च उठाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News