बाबा चैतन्यानंद की चैट्स से खुला काला सच, माई बेबी डॉल, स्वीटी कहकर लड़कियों को अश्लील तस्वीरें भेजने को कहता...
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 12:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के विवादित बाबा चैतन्यानंद का सच धीरे-धीरे उजागर हो रहा है, जो हर दिन पुलिस के सामने नए काले रहस्यों को खोल रहा है। हाल ही में पुलिस की जांच में बाबा के मोबाइल से ऐसी व्हाट्सएप चैट्स मिली हैं, जिनमें उनके कुप्रयास और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की हदें खुलकर सामने आई हैं। इन संदेशों में बाबा चैतन्यानंद मासूम लड़कियों को अपमानजनक और अनुचित शब्दों से संबोधित करते पाए गए हैं, जो उनके गहरे जुर्म की ओर इशारा करते हैं।
व्हाट्सएप चैट्स में खुला असली चेहरा
पुलिस जांच में मिले चैट्स से साफ हुआ है कि बाबा न केवल लड़कियों का शोषण करता था, बल्कि उन्हें गलत मकसदों के लिए भी तैयार करता था। एक चैट में वह लड़कियों से दुबई के एक शेख के लिए ‘सेक्स पार्टनर’ खोजने की बात करता नजर आता है। वह लड़कियों से पूछता है कि क्या उनकी कोई दोस्त या क्लासमेट इस काम के लिए उपलब्ध हो सकती है।
दूसरी चैट्स में वह लड़कियों को ‘माई बेबी डॉल’, ‘स्वीटी’, ‘बेबी बेटी डॉल’ जैसे नामों से संबोधित करता था, जो उसकी मानसिकता की गंभीरता को दर्शाता है। कई बार वह इन मासूम लड़कियों से मजाकिया अंदाज में डिस्को डांस करने के लिए भी कहता था, जो उसके व्यवहार की बेइजती की सीमा दर्शाता है।
हनीट्रैप का जाल भी बिछाता था बाबा
पुलिस के मुताबिक, चैतन्यानंद लड़कियों को फंसाने के लिए हनीट्रैप जैसी योजना में भी लिप्त था। वह लड़कियों से कहता था कि वे किसी लड़के के साथ अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे भेजें, ताकि उसे फंसा सके। इसके लिए वह लड़कियों को पैसे भी देता था। कुछ लड़कियों को वह अल्मोड़ा ले जाकर इस जाल में फंसाने की कोशिश करता था।
गिरफ्तारी के बाद खुल रही पोल
कुछ दिन पहले ही चैतन्यानंद को आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से मथुरा, वृंदावन और आगरा के छोटे-छोटे होटलों में छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में उसके काले कारनामों की पोल खुलती जा रही है, जिससे सामने आ रहा है कि उसकी मानसिकता और उसके किए गए अपराध कितने गंभीर थे।