दिल्ली पुलिस को मिले 381 सब इंस्पेक्टर... M.Tech, MBA और अंग्रेजी में Ph.D युवक शामिल

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 03:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस को 381 नए उप निरीक्षक मिल गए हैं, जिनमें से कई अंग्रेजी, कंप्यूटर और प्रबंधन विषयों की अच्छी खासी योग्यता रखते हैं। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने गुरुवार को झरौंदा कलां पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज परिसर में पासिंग परेड के दौरान उन्हें अपने पद की शपथ दिलाई। इन उप निरीक्षकों में एक अंग्रेजी विषय में Ph.D, पांच  M.Tech, चार MBA, 124 पोस्ट ग्रेजुएट, 102 B.Tech, तीन BCA और 142 स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस में शामिल हुए हैं।

 

इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने के बाद दिल्ली पुलिस में शामिल किया है। उप निरीक्षकों में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासी हैं। सबसे अधिक 140 हरियाणा के हैं। दिल्ली के 94, उत्तर प्रदेश के 62, राजस्थान से 52, बिहार से 13, मध्य प्रदेश के आठ, झारखंड के तीन, पंजाब और उत्तराखंड के 2-2 तथा महाराष्ट्र, नागालैंड, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दादर नगर हवेली के एक-एक युवक शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News