बारिश से इस वीकेंड दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत, आने वाले दिनों फिर से सताएगी हीटवेव

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 01:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में हुई हल्की बारिश से लोगों के बीच काफी राहत देखने को मिली है। हल्की बारिश से तापमान में कमीं आई है। सामान्य से दो डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

मौसम को लेकर IMD का कहना कि इस सप्ताहांत में दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वीकेंड के बाद एक बार फिर लू की वापसी की उम्मीद है।

PunjabKesari

अगले हफ्ते के मौसम की बात करें तो शुरुआत में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच सकता है। दो दिनों बाद तापमान में गिरावट आएगी। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दिल्ली में मॉनसून 30 जून को दस्तक दे सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News