Delhi on High Alert: दिल्ली में 15 अगस्त पहले जारी हुआ हाई- अलर्ट, पुलिस ने जारी की 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 11:42 AM (IST)
Delhi on High Alert: दिल्ली में 15 अगस्त से पहले पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना या फिर आतंकी साजिश को नाकाम करने के मकसद से दिल्ली में पुलिस व्यवस्था को ज्यादा कड़ा कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की तस्वीरों और जानकारियों वाले पोस्टर लगाए हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और इकबाल भटकल (शबांदरी मोहम्मद इकबाल) के अलावा अल-कायदा से संबद्ध मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान के नाम और फोटो शामिल हैं। इसी के साथ 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के रंजीत सिंह (नीता) व परमजीत सिंह पम्मा, 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' के अर्शदीप सिंह (अर्श डाला) तथा 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (BKI) के हरविंदर सिंह संधू (रिंडा), वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा जैसे प्रमुख खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट भी पब्लित की गई है।
