भयंकर गर्मी की चपेट में दिल्ली, मार्च के अंत तक 40 पार पहुंचेगा पारा
punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 06:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मार्च के मौसम में ही आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अभी से घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तापमान 35 और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 29 मार्च तक पारा 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 29 और 30 मार्च तक तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 25 से 83 प्रतिशत तक रहा। तापमान 26 मार्च तक उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 27 मार्च से तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। 27 के बाद तापमान वापस 37 से 38 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और संभावना है कि पारा 39 या 40 तक पहुंच जाए। सफदरजंग को दिल्ली के मौसम का आधार माना जाता है, लेकिन गुरुवार को यहां का तापमान सामान्य रहा. वहीं पूर्वी दिल्ली में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन में अधिकतम 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नजफगढ़ और पीतमपुरा (36.5 डिग्री सेल्सियस) का स्थान रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों ने 12 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का दोष स्वीकार किया