Delhi Rain Alert: फिर आफत में घिरी दिल्ली, 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें ताज़ा अपडेट

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 08:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में आज मौसम साफ और धूप वाला है जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह राहत सिर्फ कुछ ही घंटों की है क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ गई है।

PunjabKesari

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार दिल्ली में मानसून अभी सक्रिय है। आज दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट बदल सकता है जिससे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कल भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है लेकिन 9 सितंबर बुधवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 12 सितंबर तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

यमुना का जलस्तर अब भी खतरे में

दिल्ली में बारिश का अलर्ट ऐसे समय में आया है जब यमुना नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। आज 7 सितंबर की सुबह यमुना का जलस्तर 205.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो खतरे के निशान से काफी ज्यादा है। हालांकि जलस्तर में मामूली गिरावट जरूर आई है लेकिन जमीनी स्तर पर बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। पुराने रेलवे ब्रिज समेत कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं और यातायात के लिए बंद हैं।

PunjabKesari

बीते 24 घंटे का मौसम

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पूर्वी हवाएं चलीं जिनकी रफ्तार 20 से 33 किलोमीटर प्रति घंटा थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News