देशभर के ठगों को बैंक खाते सप्लाई करने वाले मेगा सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:33 PM (IST)

Delhi Police Gang Busted : दिल्ली पुलिस ने देश भर में साइबर अपराधियों को 'म्यूल' ( कमीशन पर मिलने वाले ) बैंक खाते उपलब्ध करने में शामिल एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई केरल की रहने वाली एक महिला से हुई दो लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत की जांच के दौरान की गई। 

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि धोखाधड़ी की रकम एक खाते में जमा की गई थी जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के पैसों के लेनदेन के लिए हो रहा था। कुमार ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसने वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण के जरिये इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। 

यह भी पढ़ें: Bholenath के भक्तों के लिए बड़ी खबर: गंगटोक पहुंचे बाबा बर्फानी के 44 श्रद्धालु, लगे हर-हर महादेव के जयकारे

पुलिस के अनुसार आरोपी बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद आरोपी उनके एटीएम कार्ड, चेक बुक, पंजीकृत मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग संबंधी जानकारी अपने कब्जे में ले लेते थे और इन्हें साइबर अपराधियों को दे देते थे। 

यह भी पढ़ें: Delhi Firing : दिल्ली में सरेआम शख्स पर बरसाईं गई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार, प्रदीप कुमार, यतेंद्र कुमार, मुकेश, विनेश, गुरबाज सिंह, अमन, सूरज यादव, गौरव नाहर और लक्ष्मण के रूप में हुई है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 पीओएस मशीनें, विभिन्न बैंकों की 27 चेक बुक, 17 एटीएम कार्ड और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य साइबर अपराधियों और लाभार्थियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News