राफेल मामले पर दिल्ली कांग्रेस ने निकाली ‘राफेल विमान परेड’

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 08:23 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राफेल सौदे में हुए कथित ‘घोटाले’ को जनता के समक्ष उजागर करने के लिए आज ‘राफेल विमान परेड’ निकाली। राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में कांग्रेस ने यह परेड निकाली। राफेल विमान की प्रतिकृति को एक वाहन पर रखकर घुमाया गया। इस परेड में दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

PunjabKesari

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, ‘‘राफेल विमान सौदे में बड़ा घोटाला हुआ है। इसमें एक निजी कंपनी को हजारों करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया है। जनता समझ रही है और इस सरकार को सबक सिखाएगी।’’

PunjabKesari

कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के शासनकाल में किए गये समझौते की तुलना में बहुत अधिक हैं जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News