दिल्ली सीएम केजरीवाल की सिक्योरिटी में कटौती, भाजपा पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 07:16 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में सूत्रों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा कम कर दी गई है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरोपों से इंकार किया है। एक सूत्र ने दावा किया, ‘‘गुजरात निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रभावशाली प्रदर्शन के दो दिन बाद भाजपा नेतृत्व के इशारे पर यह कदम उठाया गया है।''

सूत्रों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के कमांडो की संख्या छह से घटाकर दो कर दी गई है। बहरहाल, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है। गुजरात के सूरत में नगर निकाय चुनावों में आप ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की जहां शुक्रवार को पार्टी के संयोजक एक रोडशो में हिस्सा लेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News