Delhi Bus Gangrape: चीखती रही महिला, 2 घंटें तक नोंचते रहे दरिंदे, गैंगरेप पीड़िता ने बताई रुह कंपाने वाली हैवानियत

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 12:58 PM (IST)

Delhi Bus Gangrape:  देश की राजधानी दिल्ली  से एक बार फिर से शर्मसार करने वाली बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार को एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ एक प्राइवेट बस में गैंगरेप किया गया।  इस घटना की सूचना मिलते ही दो आरोपियों ( बस ड्राइवर और कंडक्टर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है।

ऐसी हुई पूरी घटना

पीड़िता के अनुसार, जब वो सोमवार रात को अपने काम से वापिस लौट रही थी। इस दौरान जब महिला ने निजी बस को रुकने का इशारा किया तो बस के अंदर मौजूद आरोपियों ने महिला से समय पूछा और फिर उसे जबरन खींचकर बस के अंदर कर लिया। इसके बाद आरोपी 2 घंटें तक रानीबाग से नांगलोई के बीच बस सड़कों पर दौड़ते और चलती बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया। अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को सुनसान जगह पर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

इस  घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसके लिए टीमें बनाई। तकनीक और सतर्कता के आधार पर पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिली।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिससे उस निजी बस की पहचान हो सकी। तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया गया है और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है। 2012 के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि इस वारदात ने राजधानी की रातों को फिर से खौफनाक बना दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News