उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कोहरे के चलते 18 ट्रेनें रद्द

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 08:44 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। घने कोहरे ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 7 डिग्री पारा दर्ज किया गया। 

घने कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेनें लेट चल रही हैं और कई फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं। विजिबिलिटी घटने की वजह से दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेनें लेट और 18 ट्रेन रद्द कर दी गई।


 बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News