रेडियो के जरिए मनोज तिवारी ने सफाई के मुद्दे पर साधा लोगों से संपर्क

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 01:59 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में सफाई बड़ी समस्या है, इस दिक्कत से कैसे निपटा जाए इसके लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाते हुए दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रेडियों के जरिए संपर्क साधना शुरू किया है।  एफ एम चैनल रेडियो सिटी ने 20 दिन का अभियान शुरू किया है। तिवारी ने आज इस अभियान के माध्यम से दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर के लोगों से वार्तालाप किया। उन्होंने निगमों से जुड़े मुद्दों के हल के लिए अपने वार्ड के पार्षद से सीधा संपर्क करने को कहा। लोग उनसे रेडियो के जरिए या आमने-सामने होकर सवाल कर सकते हैं। 

राजधानी में सफाई की बड़ी समस्या है। तीनों निगमों में भाजपा फिर से काबिज हुई है। पिछली बार सफाई कर्मचारियों की कई बार हड़ताल के कारण कई क्षेत्रों में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उत्तरी दिल्ली निगम ने कल सिविल लाइन जोन में सफाई व्यवस्था में कोताही के मामले में सात कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित किया है सिटी का दरबारÞ अभियान का मकसद शहर को एक साथ जोड़कर लोगों की चुने हुए प्रतिनिधियों तक पहुंच को सहज बनाना है जिससे वह सफाई समेत अन्य स्थानीय मसलों को बता सकें और इनका आसानी से निवारण होने में मदद मिले। मलिन बस्तियों का लगातार दौरा कर रहे तिवारी ने कहा कि इस अभियान के तहत इलाके के लोगों और पार्षद के बीच समन्वय बन जाने के बाद निगमों द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सेवाएं तथा बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News