आठवीं की किताब से देश के पहले पीएम का नाम हटा

punjabkesari.in Monday, May 09, 2016 - 01:56 AM (IST)

जयपुर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आठवीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में इस बार देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम नहीं है। इससे पहले प्रकाशित पुस्तक में नेहरू के बारे में लिखा गया था कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और उनके प्रधानमंत्री बनने तक का सफर भी लिखा गया था।
 
 
भाजपा शासित राजस्थान में हालांकि यह संशोधित पुस्तक बाजार में उपलब्ध नहीं है। पुस्तक का प्रकाशक राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल है। मंडल ने इस पुस्तक को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पुस्तक के संशोधित संस्करण में स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालानी का नाम है। उनके साथ कई और स्वतंत्रता सेनानियों का नाम है लेकिन नेहरू का नाम ना तो पुस्तक के स्वतंत्रता संग्राम के पाठ में और ना ही आजादी के बाद के भारत के पाठ में उल्लेखित है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News