इस तरह एक सेल्फी ने खोला पत्नी के नाजायज संबधों का राज!

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2016 - 02:39 PM (IST)

नई दिल्ली; कहते हैं न कि कातिल कितना भी चालाक क्यों न हो एक-आधा सुराग तो छोड़ ही जाता है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का सामने आया है जहां एक सेल्फी ने महिला के कत्ल का राज खोला। 
 
जानकारी के अनुसार गुरजीत की शादी करीब 6 साल पहले गुरप्रीत के साथ हुई थी। उनका एक 5 साल का बेटा भी है। दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था। गुरजीत को अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ता था। इस दौरान गुरप्रीत की जिंदगी में उनके मकान मालिक का बेटा आशीष आ गया। वह कॉलेज में पढऩे वाला छात्र था। पति की गैरमौजदूगी में गुरप्रीत और आशीष बेहद करीब आ गए थे। अक्सर दोनों साथ घूमते, खाते-पीते थे। 
 
इसी दौरान उनके बीच सारी हदें टूट चुकी थी। एक दिन काम के सिलसिलें में गुरजीत को बाहर जाना पड़ा। इसी चीज का फायदा उठाते हुए गुरप्रीत और आशीष स्कूटी पर घूमने गए। जंगल में सड़क किनारे दोनों बातें कर रहे थे। तभी किसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ गया कि सड़क पर ही आशीष ने गुरप्रीत का गला रेत दिया। गुरप्रीत को मौत के घाट उतारने के बाद आशीष वहां से फरार हो गया। 
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरप्रीत की लाश को कब्जे में ले लिया। कई लोगों ने गुरप्रीत को आशीष के साथ स्कूटी से वहां आते देखा था। लिहाजा पुलिस की शक की सुई सबसे पहले आशीष की तरफ गई।  पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले आशीष के फेसबुक अकाउंट चैक किया जिसमें कत्ल से ठीक दोनों की सेल्फी थी। पुलिस का आशीष पर शक अब हकीकत में बदल चुका था। जिसके बाद पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News