अब सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगी रक्षा मंत्री

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 12:31 AM (IST)

नई दिल्लीः अब रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का अगले दौरा  सिक्किम और अरुणाचल होगा। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री 7 अक्टूबर को सिक्किम और 8 अक्टूबर को अरुणाचल के दौरे पर रहेंगी। डोकलाम में चीन से विवाद खत्म होने के बाद ये दोनों राज्य चीन के साथ रणनीतिक लिहाज से बेहत अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी रहेंगे। डोकलाम का विवाद खत्म होने के बाद दोनों देश की सेनाएं पीछे हट गई थीं। जहां भारतीय सेना 600 मीटर पीछे हटी गई थी। वहीं चीन की सेना कुछ ही मीटर पीछे हटी है। जानकारों के मुताबिक, करीब 500 चीनी सैनिक अभी भी वहीं डटे हुए हैं।

खबरों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर चीन की सेना खुद-ब-खुद पीछे हट जाएगी। हालांकि भारतीय सेना अपने इलाके से चीनी सैनिकों पर नजर रखे हुए हैं। विवाद के दौरान चीन के सैनिक जहां जमे हुए थे, वहां कुछ अस्थायी निर्माण भी हो गया था। उस पर भी भारत लगातार नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि विदेश सचिव एस जयशंकर भी इन दिनों अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भूटान गए हुए हैं। बताया जा है कि बातचीत में डोकलाम का मामला भी शामिल रहा होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News