50 वर्षीय महिला का मिला सड़ा गला शव, बेटे का आरोप - पहले दुष्कर्म किया फिर... जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 02:58 PM (IST)
नेशनल डेस्क : झारखंड के साहिबगंज जिले में चिहाद पहाड़ इलाके से एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका लगभग 50 साल की बताई जा रही है और वह कमजोर जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखती थी। पुलिस के अनुसार महिला गुरुवार से लापता थी। शनिवार को ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें - GST छूट के बाद TATA Motors ने छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों के घटाए दाम, अब 1.55 लाख तक सस्ती होगी कारें
मृतका की पहचान उसके बेटे बसु पहाड़िया ने की। बेटे ने बरहेट थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी मां के साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शव को डुमका सदर अस्पताल भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह तय होगा कि हत्या के पहले दुष्कर्म हुआ था या केवल हत्या हुई। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका ज्यादा लग रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी घटना से पहले दो महिलाओं के साथ देशी शराब पी रहा था, और शराब पीने के बाद रास्ते में मृतका से विवाद होने पर उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: आफत के अगले 24 घंटे, IMD ने इन जिलों मे जारी किया हाई अलर्ट
स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदाय इस घटना से गुस्से में हैं और उनका कहना है कि कमजोर तबके की महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं, जिस पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना का पूरा सच सामने आ सके।
