कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, राहुल गांधी ने जारी किया बापू का प्रिय भजन

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें नमन किया और कहा कि बापू का सत्याग्रह भारत की ताकत और जनता का दायित्व भी है। 30 जनवरी,1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

 

राहुल गांधी ने बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम...' का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है- महात्मा गांधी। बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।'

PunjabKesari
 प्रियंका  ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गांधीजी ने कहा था जनता की राय की अवहेलना करने वाला शासक क्रूर होता है व कोई भी अन्यायपूर्ण कानून अपने आप में हिंसा का एक रूप है।'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांधी जी की हत्या उनके विचारों की हत्या के उद्देश्य से भी की गई थी। लेकिन गांधी जी का सत्याग्रह आज पूरे भारत की ताकत है व हमारा दायित्व भी।

PunjabKesari
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रामधारी सिंह दिनकर की कविता ट्विटर पर पोस्ट की, ‘‘जग मांग रहा है समाधान, क्यों बापू पर गोलियां चलीं ? आने वाली पीढ़ियां यही पूछेंगी, क्या उत्तर दूंगा? पहचानो, कौन चला जग से ? पापी! अब भी कुछ होश करो। मति नहीं अन्य, गति नहीं अन्य, इन चरणों को पकड़ो-पकड़ो।

PunjabKesari

सुरजेवाला ने यह कविता पोस्ट करने के साथ कहा कि यह बापू की पुण्यतिथि पर आज के शासकों के लिए है।'' कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News