DA Hike: होली से पहले DA बढ़ोतरी को लेकर बड़ी खबर: 3-4% बढ़ोतरी की उम्मीद, 1 जनवरी 2025 से मिलेगा लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 12:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार जल्द ही जनवरी 2025 के लिए डीए हाइक का ऐलान कर सकती है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होली से पहले इसका ऐलान संभव है। इससे पहले सरकार ने दिवाली से पहले 3% की बढ़ोतरी कर कर्मचारियों को तोहफा दिया था, जबकि जनवरी 2024 में 4% की बढ़ोतरी की गई थी। अब जनवरी 2025 से डीए में फिर 3-4% बढ़ोतरी की उम्मीद है। सरकार डीए 1 जनवरी 2025 से लागू करेगी।

होली से पहले मिल सकता है बड़ा तोहफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली (14 मार्च 2025) से पहले डीए हाइक की घोषणा हो सकती है। 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है—पहली जनवरी में और दूसरी जुलाई में। इससे सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलती है।

कैसे तय होती है DA बढ़ोतरी?

महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। केंद्र सरकार हर 6 महीने में महंगाई दर का विश्लेषण कर डीए संशोधन का फैसला लेती है। हालांकि, डीए बढ़ोतरी 1 जनवरी या 1 जुलाई से प्रभावी होती है, लेकिन इसका ऐलान अक्सर 2-3 महीने बाद किया जाता है।

इस बार कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?

दिसंबर 2024 में CPI-IW सूचकांक 143.7 पर आ गया, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2% डीए बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा हुआ तो महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे पहले अक्टूबर 2024 में 3% की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे डीए 50% से बढ़कर 53% हुआ था। सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी राहत मिल सकती है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News