बिस्तर पर प्रेमी के साथ सो रही थी बहू, तभी झाड़ू लगाते-लगाते पहुंच गई सास, जानें फिर क्या हुआ

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 04:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार के गया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। इसके बाद ससुरालीजनों ने महिला की शादी उसके प्रेमी से करा दी। इस दौरान ससुरालियों ने महिला के मायको वालों को भी बुलाया। सभी की मौजूदगी में दोनों की मंदिर में शादी कराई गई। महिला के दो बच्चे भी हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के सेवतर गांव से यह मामला सामने आया है। महिला की सास घर के आंगन में झाड़ू लगा रहा थी और बहू के कमरे तक पहुंच गई। जब सास ने देखा कि बहू के कमरे में कोई अनजान शख्स भी सो रहा है तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले मौके पर आ गए। शोर मचने के बाद महिला और युवक की भी नींद खुल गई।

महिली की सास और अन्य लोगों ने महिला से पूछताछ की। इस पर महिला ने बताया कि युवक उसका प्रेमी है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद महिला के ससुरालीजनों ने फैसला किया की महिला की शादी उसी युवक के साथ कर देंगे। इसके बाद बहू और उसके प्रेमी के परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद गांव के मंदिर में लेकर जाकर दोनों की शादी करवा दी। इस शादी की खबर आस-पास के गांवों में फैल गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News