3 को केदारनाथ और 17 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट होंगे बंद, इतने श्रद्धालुओं ने की चार धाम की यात्रा

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 11:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क. देवभूमि उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आना जारी है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को चारों धामों के कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

PunjabKesari

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नवंबर महीने में चारों धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट 1 नवंबर को बंद होंगे। यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद होंगे। इसके बाद तुंगनाथ धाम के कपाट 4 नवंबर को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

इस साल 10 मई को चार धाम यात्रा शुरू हुई थी। हाल ही में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्गों पर हुई बारिश ने काफी तबाही मचाई, जिससे श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

37,91,205 श्रद्धालुओं ने की चार धाम की यात्रा

चार धाम यात्रा हर साल अप्रैल से मई में शुरू होकर अक्टूबर से नवंबर तक चलती है। इस यात्रा पर जाने के लिए बायोमीट्रिक पंजीकरण आवश्यक होता है। इस साल 30 सितंबर तक 37,91,205 श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल (2022) 56.13 लाख श्रद्धालु इस यात्रा पर आए थे, जबकि 2021 में यह संख्या 5.29 लाख और 2020 में 3.30 लाख रही थी। अगर पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो 2022 में 46.29 लाख श्रद्धालु आए थे और 2019 में यह संख्या 34.77 लाख थी। साल 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा पर काफी प्रभाव पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News