श्रीनगर में पारा पहुंचा माइनस 4, जम गई डल झील

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 05:52 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठंड बढऩे की वजह से श्रीनगर का मश्हूर डल झील आंशिक रुप से जम गई है। इसके अलावा शहर में नल और नालों और नालियों सहित अन्य जल निकाय भी आंशिक रुप से जम गए।  आज सुबह जब लोग जागे तो डल झील विशेषकर किनारों के पास जम गया जब शिकारेवालों को डल के जमे हिस्सों से नावों को चलाना मुश्किल हो गया। हालांकि, दोपहर तक सूरज बाहर आने के बाद जमा हुआ हिस्सा पिगल गया जिसके परिणामस्वरुप दिन के तापमान में वृद्धि हुई।
 PunjabKesari

बता दें कि डल झील 1965 में पूरी तरह से जम गई थी जिसके दौरान झील के एक तरफ  से दूसरी तरफ जीप ने क्रॉस किया था। वर्ष 1986 में फिर एक बार ऐसा हुआ, लोगों ने जमे हुए हिस्से पर आइस हॉकी और क्रिकेट खेलने के अलावा तस्वीरें भी ली। इस दौरान कुछ इलाकों खासतौर से बाहरी और झील के इलाकों में लोगों ने नल जम जाने से पानी की कमी की शिकायत की। लोगों को जमे हुए नलों से पानी निकालने के लिए लकड़ी जलाते देखा गया। 

PunjabKesari
इस बीच डॉक्टरों ने बुजुर्ग और बच्चों को सुबह और शाम को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। वहीं, दिल, छाती और हड्डियों की समस्याएं वाले लोगों को भी माइनस तापमान के दौरान बाहर जाने से परहेज करने की सलाह दी गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News